भैया-बहनों ने किया द्वादश पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण एवं पूजन

रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम में भैया-बहनों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से द्वादश पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, श्री जवाहर चौधरी एवं प्राचार्य श्रीमती वत्सला रूनवाल सहित विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *