युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा के क्रुएल्टी फ्री लिविंग प्रकल्प को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री का समर्थन

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उद्यमी वरुण पोरवाल एवं पूजा चोपड़ा ने देश विदेश से आये 100 से अधिक प्रबुद्धजनों को दिलवाया क्रुएल्टी फ्री लिविंग संकल्प, दिया प्रभावी उद्बोधन

नई दिल्ली। नई दिल्ली में पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा के प्रकल्प क्रुएलिटी फ्री लिविंग को समर्थन देकर दोनों का सम्मान किया एवं उनके द्वारा किए गया कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक प्रकल्प बताया l समारोह की मुख्य अतिथि अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि क्रुएलिटी फ्री लिविंग प्रकल्प से जानवरों एवं प्रकृति पर पढ़ रहे विपरीत प्रभाव को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । अपने व्यक्तव्य में भाग्यश्री ने उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं पूजा चोपड़ा की सराहना कर कहा कि स्वयं का उद्योग संचालित करना आम बात है परंतु उद्योग संचालन के साथ ऐसा कार्य करना जिससे समाज एवं प्रकृति पर अनुकूल प्रभाव पड़े एवं समाज में जागरूकता पैदा हो, यह अत्यंत प्रेरणादायक एवं समाज के युवा उद्यमियों के लिए एक मिसाल है । उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह स्वयं देश-विदेश में क्रुएल्टी फ्री लिविंग प्रकल्प का प्रचार कर लोगों में जागरूकता लाएगी।
अपने प्रभावी उद्बोधन में उद्योगपति पोरवाल एवं उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा ने कहा कि वर्तमान में हम ऐसे कई उत्पाद रोजमर्या की जीवनशैली में उपयोग कर रहे हैं जिसके तहत जानवरों को मारा जाता है एवं उन्हें अत्यधिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है । मात्र हमारी विलासिता एवं दिखावे की वजह से रोज हजारों जानवरों को अपनी जान देनी पड़ती है । इसका प्रमुख कारण लोगों में विगन लेदर या एनिमल फ्रेंडली उत्पादों के प्रति जागरूकता नहीं है । बिना जागरूकता के वह ऐसे उत्पाद बाजार से खरीद उपयोग में लाते हैं जो की जानवरों की खाल से बने होते हैं या उसमें जानवरों का अंश होता है ।
वरुण एवं पूजा ने जैन धर्म के भी सिद्धांतों का वर्णन कर कहा कि कई व्यक्ति जैन धर्म के अहिंसा प्रेरित सिद्धांत के विपरीत मंदिर के बाहर चमड़े के जूते तथा मंदिर में घड़ी के पट्टे ,लेदर बेल्ट, पर्स इत्यादि उत्पाद मंदिर में पहनकर जाते हैं एवं असाधना का शिकार होते हैं, अगर उनमें जागरूकता होगी तो उत्पाद खरीदते वक्त वह इस बात का ध्यान रखेंगे कि यह उत्पाद पूर्णतः विगन लेदर आदि से बना हो जिससे कि किसी भी प्रकार की धार्मिक आसाधना नहीं हो । वह यह भी प्रयास कर रहे हैं कि खाद्य उत्पादों की तरह अन्य उत्पादों पर भी वीगन लेदर या एनिमल फ्रेंडली उत्पादन का चिन्ह हो जिससे कि व्यक्ति उत्पात खरीदते वक्त पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद का चयन कर सके । वरुण पोरवाल एवं पूजा चोपड़ा ने यह भी बताया कि वह विभिन्न धर्मगुरुओ के माध्यम से अपने क्रुएल्टी फ्री लिविंग प्रकल्प को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे कि लोगों में जागरूकता रख वह क्रुएल्टी फ्री उत्पाद खरीदें एवं जानवरों की पीड़ा कम हो । कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध उद्योगपति, उद्यमी, चिकित्सक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *