पुष्पगिरि तीर्थ में 15-16 अगस्त को पट्टविभूषण संस्कार महोत्सव

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी के कुल गौरव आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज के पट्टविभूषण का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन जैन तीर्थ सोनकच्छ पुष्पगिरि तीर्थ में तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के सानिध्य में जैन संत तपाचार्य, साधना के गोमटेस आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज के पट्टविभूषण संस्कार महोत्सव का दौ दिवसीय भव्य आयोजन 15 एवं 16 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस दो दिवसीय ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास, पुष्पगिरि तीर्थ के तत्वाधान में किया जा रहा है। देशभर से साधु-संत, विद्वान, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक समाज जन इसमें शामिल होंगे। प्रथम दिवस 15 अगस्त 2026, शनिवार महोत्सव के प्रथम दिन दोपहर 12 बजे से पट्टविभूषण संस्कार विधि का कार्यक्रम आयोजित होगा।
शाम 6 बजे से राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रवाणी के वरदपुत्र, युवा कवि कुल कंठभरण, ओज मार्तण्ड एवं छंद महोदधि डॉ. कुमार विश्वास का विशेष कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि दीपक दनादन, कवि महेंद्र मधुर एवं कवियित्री सुश्री साक्षी राष्ट्रीय पर्व पर कविता के माध्यम से देशभक्ति का परचम लहराएंगे। दद्दू ने कहा कि इस ऐतिहासिक महोत्सव में देश, विदेश से भी गुरुभक्त पधार रहे हैं दूसरा दिन – 16 अगस्त 2026, रविवार
द्वितीय दिवस दोपहर 12 बजे से पट्टाभिषेक एवं अनुमोदना महोत्सव आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य पं. श्री प्रदीप जी मधुर मुंबई एवं पं. चन्द्रप्रकाश जी विधान एवं मांगलिक क्रिया कराएंगे। महोत्सव का मंच संचालन बा. ब्र. श्री तरुण भैया जी इंदौर करेंगे। महोत्सव में आमंत्रित विद्वान के रूप में प्रो. नलिन शास्त्री, दिल्ली उपस्थित रहेंगे। एवं राजनैतिक एवं समाज श्रेष्ठी महामहोत्सव में सम्मिलित होंगे।संतों का सानिध्य
महोत्सव में परम पूज्य योगॠषि स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी महाराज – पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, पं. प्रदीप मिश्रा जी – अंतरराष्ट्रीय शिवकथा वाचक सीहोर, पूज्य श्री महेश गुरु जी, महामण्डलेश्वर श्री प्रेमानंद पूरी जी* सहित अनेक संतों एवं विद्वानों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण जी महाराज इस पट्टाचार्य संस्कार महोत्सव के अभिरक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को लेकर श्री पुष्पदंतसागर दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति न्यास, पुष्पगिरि तीर्थ एवं सकल दिगम्बर जैन समाज सोनकच्छ ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस ऐतिहासिक एवं दिव्य समारोह में सपरिवार सहभागी होकर संतों के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने का आह्वान किया है। इस महोत्सव में इंदौर उज्जैन, भोपाल, औरंगाबाद, मुंबई पुना अहमदाबाद, जयपुर कोटा अनेक शहरों से गुरु भक्तों का आगमन होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *