विधायक श्री परिहार ने जमुनिया कला मे किया किल कोरोना अभियान का शुभारम्भ

पालसोड़ा में बन रहे कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को इलाज में किसी प्रकार की कमी नही आएगी- श्री परिहार

नीमच | कोरोना का संक्रमण चारों ओर अपने पैर पसार रहा है, सम्भावित तीसरी लहर व वर्तमान स्थिति से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार “किल कोरोना अभियान” प्रारंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, एसडीएम श्री एस एल शाक्य तथा जनपद सीईओ श्रीमती माॅरिसा शिंदे की उपस्थिति में जमुनिया कला पंचायत से किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान के माध्यम से सर्वे टीम क्षेत्र में सर्दी जुकाम के मरीजों की जांच कर समुचित इलाज करेगी।
, आवश्यकता पड़ने पर किट प्रदान की जाएगी एवं गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना संक्रमण चैन को तोड़ा जाए जो इस किल कोरोना अभियान के माध्यम से किया जाएगा जिसमें हम सभी की भागीदारी रहेगी। इस काम में पैसे की किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक श्री परिहार ने बताया कि गरीबों को 3 माह का मुफ्त राशन मध्य प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। तहसील स्तर पर टीम बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
श्री परिहार ने कहा कि मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि,बिना डॉक्टर की सलाह के घर पर इलाज लेने से बचे व अपना व्यवस्थित इलाज करवाएं जिससे आगे होने वाली समस्या से बचा जा सकेगा।
इसके पश्चात ग्राम पालसोडा में भी श्री परिहार द्वारा शारदा विद्या मंदिर में बन रहे कोविड- केयर सेंटर की जानकारी ली व इसे शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
श्री परिहार ने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर शंभू लाल पाटीदार व स्टाफ से कहा कि, व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, किट से लेकर आक्सीजन व दवाइयों की व्यवस्था भी यही कर दी जाएगी आप तैयारी करें और शीघ्र कोविड सेंटर प्रारंभ करें। उसके बाद विधायक व एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसडीएम एसएल शाक्य, जनपद सीईओ मोरिशा शिंदे, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रवीण पंचाल, डॉक्टर शंभूलाल पाटीदार, , सरपंच विनोद जायसवाल, नवीन खारोल, ग्राम पंचायत सचिव महेश कुमार शर्मा के साथ अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।