कालापीपल में सेवा भारती इकाई द्वारा बनाए गए क्वारेन्टिन सेन्टर का शुभारंभ

शाजापुर | प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कालापीपल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई सेवा भारती द्वारा बनाए गए क्वारेन्टिन सेन्टर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्वारेन्टिन सेंटर में ऐसे संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा जिनके घर मे होम आइसोलेशन होने के लिए जगह की कमी है। इस सेन्टर का संचालन प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रख्यात कथाकार पूज्य गुरुदेव श्री श्याम मनावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग के सह संघचालक श्री महेंद्र सिंह जी धनगर, जिला संघचालक माननीय हुकम सिंह धनगर, विभाग के सेवा प्रमुख श्री भानुसिंह राजपूत,श्री हरिओम मेवाड़ा सहित सेवा भारती कालापीपल के कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।