अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति का अनूठा एवं गरिमा मय आयोजन

डॉ प्रकाश उपाध्याय पंडित चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा) । सांस्कृतिक ,साहित्यिक शहर ग्वालियर की सिग्नेचर सिटी के सभागार में विगत दिनों संस्था द्वारा उदारमना साहित्या नुरागी सेठ सोहनलाल खंडेलवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रज्ञान विश्वम पत्रिका का लोकार्पण समारोह एवं साहित्यकार पत्रकार स्वतंत्रता सेनानी पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञान पुरुष ,चिंतक ,विचारक पंडित सुरेश नीरव नोएडा ने की एवं मुख्य अतिथि रहे चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट डॉ प्रवीण अग्रवाल । विशेष अतिथि थे प्रवासी साहित्यकार विश्वास दुबे नीदरलैंड , इटावा टाइम्स के संपादक अतुल वी एन चतुर्वेदी ,समकालीन चौथी दुनिया के संपादक प्रवीण चौहान ।
उक्त आयोजन में सेठ खंडेलवाल का अभिनंदन अंगवस्त्र ,शॉल श्रीफल और माला से किया गया एवं उन्हें पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान भी प्रदान किया गया । उक्त आयोजन में देश ,विदेश के कई कवि साहित्यकारों ने भाग लिया एवं अपनी सारस्वत रचनाओं का पाठ किया जिसे सदन ने खूब सराहा ।
उक्त आयोजन में जावरा मप्र के कवि ,गीतकार डॉ प्रकाश उपाध्याय को भी पंडित चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया एवं उनकी शारदे वंदना और पिता स्मृति गीत की भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *