
रतलाम 14 अगस्त । 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर आज निगम भवन पर प्रातः 7.30 बजे महापौर माननीय प्रहलाद जी पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
निगम भवन पर प्रातः 7.30 पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा पार्षदगण एवं नव नियुक्त एल्डरमेन सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहंेगे।