


रतलाम, 14 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। इस मौके पर विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां लेकर भाजपा का मौन जुलूस निकला, इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया |
मौन जुलूस डालू मोदी बाजार चौराहा से प्रारंभ हुआ और नाहर पूरा, रानीजी का मंदिर से सुभाष मार्ग होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुआ। भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, गोविन्द काकानी, हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली प्रभारी जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, प्रहलाद राठौर, सोनू यादव, जुबिन जैन, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, जिला मीडिया सह प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, मंडल अध्यक्ष नीलेश गाँधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र डागा, जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, सोशल मीडिया सयोजक नीलेश राव, आई टी संयोजक तनमय त्रिवेदी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बलवंत भाटी , इब्राहिम शेरानी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।