जावरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

रतलाम 14 अगस्‍त । तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसमें समाहित प्रत्येक रंग भारतीय संस्कृति, सद्भाव, सौहार्द, समृद्धि, विकास, शांति एवं त्याग को दर्शाता है। उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने प्रशासन व नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जावरा नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन पर व्यक्त किये।
विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि हमारी मातृभूमि की प्रतिष्ठा एवं सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। सांदीपनि स्कूल से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा विशाल एवं गगनभेदी देश भक्ति नारों से ओतप्रोत होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। जिसमें सांदीपनि विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय काटजू हाई स्कूल एवं आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हजारों विद्यार्थीगण शिक्षकगण, सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *