सिविल डिफेंस वालंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

रतलाम 14 अगस्‍त । मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर प्रशिक्षण का समापन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र रावत, विशिष्ठ अतिथि प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्री कृष्णपाल सिंह बघेल एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड/एसडीआरएफ श्रीमती रोशनी बिलवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से उनके द्वारा सिखे गए विषयों के संबंध में फीडबैक लेते हुए चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नेकी कर दरिया में डाल के सिद्धांत पर कार्य करे। दूसरों की सहायता अवश्य करे, परन्तु स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्री कृष्णपाल सिंह बघेल द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों से आपदा तथा उससे बचाव के संबंध में चर्चा करते हुए भविष्य में अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए तथा मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आभार डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड जिला रतलाम श्रीमती रोशनी बिलवाल द्वारा प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर श्री बद्री मण्डलोई, प्लाटून कमाण्डर श्रीमती ज्योति बघेल एवं समस्त होमगार्ड/एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहे। जिनके द्वारा आपदा मित्रों को आपदा से निपटने की बारीकियों के साथ प्रशिक्षण दिया गया। जिले में कुल 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें से यह प्रथम 100 आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का प्रथम बैच था। भविष्य में इस प्रकार के अन्य 04 प्रशिक्षण और संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सैनिक तुषार भट्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *