स्वतंत्रता दिवस पर किसान भवन मंडी बोर्ड में शान से लहराया तिरंगा

भोपाल, 15 अगस्त। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के किसान भवन स्थित मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के पश्चात ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन हुआ।अपने उद्बोधन में प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों, व्यापारी भाइयों, हम्माल-तुलावटी भाइयों, मंडी के अन्य कृतकारियों तथा मंडी बोर्ड एवं मंडी समितियों के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से कृषक हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।श्री पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडी समितियां एवं उपमंडियां ई-मंडी योजना से जुड़कर किसानों को बेहतर एवं पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इससे मंडी के कर्मचारियों को भी डाटा संधारण एवं कार्यों के संचालन में सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में मंडी बोर्ड द्वारा आगामी समय में विभिन्न मंडी समितियों में ग्रेडिंग यूनिटों की स्थापना की जा रही है। इससे कृषि उपज की गुणवत्ता के आधार पर बेहतर मूल्य प्राप्त करने में किसानों को सहायता मिलेगी।मंडी बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री अनुराग सक्सेना ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मंडी बोर्ड एवं मंडी समितियों में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम सहित मंडी बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडी बोर्ड परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपर संचालक सुश्री संगीता ढोके, अपर संचालक श्री अमन पस्तोर, संयुक्त संचालक श्रीमती सविता झानिया (आईएएस), संयुक्त संचालक श्री नितिन कोल्हे, अधीक्षण यंत्री श्री मधुकर पवार, संजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मंडी बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी योगेश नागले, सहायक संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *