
रतलाम 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संघ द्वारा “आज़ादी का पर्व — ज्ञान के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीत गाए और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।संघ ने कहा कि आज हम जिस आज़ाद हवा में साँस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का बलिदान है। उस आज़ादी को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा और किताबें हैं। _”एक किताब एक विचार को जन्म देती है, एक विचार एक पीढ़ी बदलता है, और एक जागरूक पीढ़ी देश का भविष्य बदल देती है।”_इसी भावना के साथ रतलाम स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संघ ने संकल्प लिया कि _हर बच्चे तक किताब पहुँचे, हर मन में ज्ञान जगे, और हर दिल में भारत बसे।_कार्यक्रम में संस्था के _संरक्षक श्री अनुज छाजेड़_, _अध्यक्ष श्री अशोक बरमेचा_, _उपाध्यक्ष श्री गोपाल श्रीमाल_, _श्री राजेश सोनी_, _सचिव श्री नितिन छजलानी_, _श्री आशीष श्रीमाल_, _कोषाध्यक्ष श्री राकेश काठेड़_, _श्री राजेंद्र सकलेचा_ सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*कार्यक्रम के अंत में ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।*_जय हिंद! वंदे मातरम्__प्रेषक:_ रतलाम स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संघ रतलाम