


रतलाम। देश की 80वीं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को लघु उद्योग भारती – दिलीप नगर एवं इंडस्ट्रियल एरिया ग्रामीण संयोजक इकाई, रतलाम के तत्वावधान में दिलीप नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की उसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम के अंत में परिसर में 21 छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि “एक पेड़, एक उद्योग” की भावना से उद्योग क्षेत्र को हरित बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माया पांचाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 28 एवं श्री निर्भय सिंह नरगेश जिला परियोजना संचालक आत्मा कृषि विभाग जिला रतलाम श्री बी. एम. सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग_ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण का पर्व नहीं है, बल्कि यह देश सेवा, पर्यावरण संरक्षण और उद्योगों के विकास का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने लघु उद्योग भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
उद्योगपतियों ने जताया उत्साह
उपस्थित उद्योगपतियों में इकाई संयोजक उद्योगपति संदीप सकलेचा सह संयोजक ललित चोपड़ा रुपमनयु मल्होत्रा, अशोक पोरवाल, वैभव जैन, रिंकू कृष्णानी, विजय माहेश्वरी, मनीष कांसवा, रमेशचंद्र पांचाल, पूनमचंद चावड़ा, कपिल पांचाल, विजेंद्र गोयल, सुरेश चोपड़ा, चयन लुनावत प्रीतेश चोपड़ा, आरिफ हुसैन_ सहित क्षेत्र के अन्य उद्यमी शामिल थे।सभी ने देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लहराया और “स्वच्छ एवं हरित उद्योग क्षेत्र” बनाने का संकल्प लिया। _: रतलाम _दिनांक_: 15 अगस्त 2026