रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन मनीष रावल, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, वरिष्ठ संचालक अशोक जैन ‘लाला’, डॉ. सुलोचना शर्मा, हेमन्त मूणत, राजेश राका, दिनेश बरमेचा, डॉ. अखिलेश व्यास, आश्रम संचालक कुलदीप चौहान, नीलेश पोरवाल, कैलाश चंद्र प्रजापति, मुरारी, गायत्री बेन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया की ओर से डॉ. गोविन्द सिंह चौहान, कमला शंकर, सुभाष कुमावत, वीरेन्द्र माथुर, सुनील जोशी, कुसुम सोलंकी, रितु वासन, रीना टांक, जीवन ज्योति एवं कलावती सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। वृद्धजनों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाना हमारी संस्कृति में उनके सम्मान और सेवा की भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ संचालक शरद जोशी के असामयिक निधन पर उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके समाजसेवा एवं रेडक्रॉस के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं आत्मीयता से भरपूर रहा। वृद्धजनों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाकर रेडक्रॉस सोसायटी एवं सहयोगी संस्थाओं ने सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। उक्त जानकारी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं मीडिया प्रभारी हेमन्त मूणत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *