


रतलाम 17 अगस्त। श्री बृजवासी प्रजापति समाज विकास समिति रतलाम एवं राजोरिया परिवार द्वारा श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।
समाज अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व पर विगत 10 वर्ष से आयोजित परंपरा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी दिलीप नगर से बिलपांक तक आयोजित होने वाली भव्य कावड़ यात्रा का दिलीप नगर में श्री बृजवासी प्रजापति समाज विकास समिति एवं श्री शांतिलाल प्रजापति राजोरिया परिवार (समिति कोषाध्यक्ष) द्वारा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत कर कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को फरियाली वितरण की गई । इस अवसर पर समिति एवं राजोरिया परिवार द्वारा कावड़ यात्रा आयोजक समिति के गोपाल सिंह राठौड़, बालमुकुंद जी, गोपाल जी, रमेश पांचाल, प्रकाश भाभर, प्रेमजी, राहुल, संदीप राठौड़, नंदलाल पंवार, सुधीर पाटीदार, रोहित आदि का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ।
आयोजित कार्यक्रम में श्री बृजवासी प्रजापति समाज विकास समिति के उपाध्यक्ष नंदू प्रजापत, कोषाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापति, सचिव जितेंद्र प्रजापति सहसचिव संदीप प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, सोहन प्रजापति, संगीत प्रजापति, नाना पटेल, दशरथ प्रजापति, श्याम प्रजापति, महावीर प्रजापति, रितेश प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, दशरथ प्रजापति, बंटी, सतीश, शुभम, राजु सहित समिति पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित थे।