घर-घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत महारानी फार्म में हुआ झंडा रोहण

जयपुर। भारत सरकार के आव्हान पर घर-घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जयपुर महानगर के महारानी फार्म स्थित द्रव्य नदी के पास दीपिका फर्नीचर हाउस के प्रांगण में मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन अनीता बडजात्या के कर कमल द्वारा झंडा रोहण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जैन समाज महारानी फार्म मंदिर प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य व नालन्दा विहार विकास समिति के संगठन महामंत्री बसंत बाकलीवाल, अतीव जैन, दीपिका फर्नीचर के डायरैक्टर अशोक शर्मा आदि महानुभाव शामिल थे।
अतिथियों का सम्मान आयोजक अशोक शर्मा ने किया ।कार्यक्रम में भारी संख्या में फर्नीचर हाउस के कर्मचारी व दीपिका फर्नीचर के सीताराम जी, विनोद जी,हरेंद्र जी, हरिओम, नरेश जी, सुखराम जी आदि भी उपस्थित थे । झंडा फहराने के पश्चात् राष्ट्रीय गान, भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारों के साथ सम्फन्न हुआ। मुख्य अतिथि उदयभान जैन कहा की भारत देश को आजाद कराने में देश के सैनिकों स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष योगदान रहा और शाहीद सैनिकों को शत-शत नमन किया।
बसन्त बाकलीवाल ने कहा कि स्वतन्त्रता दिलाने में जैन स्वतंत्रता सैनानियों का भी विशेष योगदान रहा। अंत में उपस्थित सभी महानुभावों को मिठाई वितरित की गई एवं निदेशक अशोक शर्माजी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *