लायंस ऑफ रतलाम के द्वारा हुआ आयोजन


रतलाम । 80 वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल में लायंस ऑफ रतलाम के सातों क्लबो द्वारा रीजन चेयरपर्सन यास्मिन शेरानी के मार्गदर्शन में देश पर मर मिटने वाले शहीदों के सम्मान में शानदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें क्लब सदस्यों ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रभक्त गीतों से समा बाध दिया। वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए ऐतिहासिक देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति ने सब दर्शकों की खूब तालियां बटोरी । वहीं अंत में जब नया दौर के गीत मेरे देश के वीर जवानों की प्रस्तुति पर दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया था गीत के बोल के साध सभी जोश और उमग के साथ थीरकने लगे।
झोन पर्सन अनीता झालीवाल सहित लायंस क्लब अध्यक्ष राम नारायण मौर्य, क्लासिक अध्यक्ष जगदीश सोनी, समर्पण अध्यक्ष नीलिमा छवि सिंह, गोल्ड अध्यक्ष संतोष जोशी, अभिमा अध्यक्ष सुषमा दवे, ग्रेटर अध्यक्ष मनीष गांधी आदि मंचासीन थे। आरंभ में मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सरस्वती वंदना आरती त्रिवेदी ने प्रस्तुत की । तत्पश्चात कविता व्यास, रीटा दीक्षित अनुराधा गुप्ता, कविता राजपुरोहित, भावना राजपुरोहित, भारती राहोरी, प्रवीणा सोनी, किरण चौहान, गायक इकबाल खान, विक्रम सिंह सिसोदिया, राजेश जैन आदि ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ लायन सदस्य डॉक्टर सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, सरोज ओझा, अर्चना अग्रवाल, मनीष टॉक, रवि बोथरा, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, कोमल पोरवाल, अर्चना दीक्षित, सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात सभी गायको का सम्मान तथा अल्पाहार किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार कार्यक्रम संयोजक नीरज सुरोलिया ने व्यक्त किया ।