शिक्षित होना ही सच्ची आजादी – डॉ प्रदीप जैन

अज्ञानता से आजाद होना होगा

विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित करते हुए डॉ प्रदीप जैन।

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन ने शिवनगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में झंडा वंदन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है,आज आवश्यकता है देश को अज्ञानता और जातिगत भेदभाव से आजादी मिले। शिक्षित होना ही सच्ची आजादी है, क्योंकि शिक्षा से ही अज्ञानता, बेरोजगारी, गरीबी, अंधविश्वास और बुराइयों से आजादी संभव है। देश में एकता,अखंडता और सांप्रदायिक भावना कायम रहे तभी आजादी का यह पर्व बनाना सही मायनो में सार्थक होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की ओर से पाठ्य एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अतिथि स्वागत विद्यालय के अध्यापक विनोद माली ने किया। आभार प्राचार्या श्रीमती मालवीय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *