
जावरा (निप्र)। लायन्स क्लब जावरा द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को एक विशेष ‘सेवा पर्व’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशप्रेम और समाज सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर में हुआ ध्वजारोहण
कार्यक्रम की शुरुआत लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। क्लब के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात लायन्स क्लब जावरा की ओर से जरूरतमंदों को निशुल्क दवाई एवं चश्मों का वितरण किया गया।
सेवा ही जीवन का सच्चा पल: सुधीर जैन
अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “सेवा ही जीवन का वह पल है जिसमें आत्म-शांति मिलती है।” उन्होंने कहा कि आज का यह पर्व हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि हम आज से 80 वर्ष पूर्व आजाद हुए थे।
क्लब के सचिव संदीप रांका ने बताया कि इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. एच.एस. राठौड़, हरिनारायण अरोड़ा और नेत्र चिकित्सालय के चेयरमैन प्रदीप शर्मा ने अपने विचार रखे और सेवा कार्यों की सराहना की।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लायन्स क्लब की व्यावसायिक सभा में ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय, सुजानमल कोच्चटा, राजकुमार मारवाड़ी और ए.एन. पालीवाल ने शानदार देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों को आगामी कृष्ण जन्माष्टमी का निमंत्रण भी दिया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में क्लब के सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरडिया, पूर्वाध्यक्ष ला. रमेश मेहता, ला. अनिल धारीवाल, ला. विजय पामेचा, ला. अनिल काला, ला. अरुण संघवी, ला. सजी वर्गिस, ला. अशोक सेठिया, ला. रजनीकांत शाह, ला. राकेश एम. कोच्चटा, ला. मुस्तफा सेफ, ला. अनूप शर्मा, ला. देवेंद्र शर्मा (नियति), ला. विशाल चत्तर, ला. राकेश पी. कोच्चटा, ला. संजय चपडोद, ला. मनीष कोचर, ला. प्रतीक सावनसुखा, ला. संदीप दसेडा, ला. नरेंद्र विनायका, ला. नरेन्द्र संघवी, ला. विजय राठौड़, ला. रजत सोनी, ला. यश सकलेचा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और लायन्स परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में नेत्र चिकित्सालय के मैनेजर जे.पी. श्रीवास्तव और पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव ला. संदीप रांका ने किया अंत में आभार नेत्र चिकित्सालय के चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने व्यक्त किया।