क्षैत्र की सबसे बड़ी गौशाला रोजाना में जैन सोश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन ने *एक पेड़ 🌳 माँ के नाम पौधारोपण किया

जावरा (निप्र)। हरियाली अमावस्या को क्षैत्र की सबसे विशाल गौशाला में एक पौधा माॅ के नाम योजना के अन्तर्गत 10 से भी अधिक पौधा रोपण करते हुए जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि हरीयाली का सीधा सम्बन्ध प्रर्यावरण से हैं जीतनी ज्यादा हरियाली पेड़ पौधे होंगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध होगा तथा वर्षा भी भरपूर होगी तो देश प्रदेश हमारा क्षैत्र खुशहाल होगा। ग्रुप संयोजक सुजानमल कोचट्टा ने कहा जीवदया सोसायटी जावरा के अध्यक्ष प्रदीप कोठारी व संयोजक विनोद चपड़ोद के पुरूषार्थ की वजह से ना केवल जावरा में बल्कि जावरा से लगे गांव रोजाना जहाँ आदिनाथ भगवान का प्रचलित बहुत प्राचीन मंदिर भी है जिसकी अपनी मान्यता दूर दूर तक है उसी गांव रोजाना में जीवदया सोसायटी द्वारा स्थापित गौशाला भी अपनी विशालता के कारण सुर्खियों में है जहा सैकड़ों की संख्या में हमेशा रहने वाली गौमाता को भरपेट स्वामी वातसल्य के साथ पुरी देख भाल की जाती है जिसके लिए भाई प्रदीप कोठारी व विनोद चपड़ोद साधुवाद के पात्र हैं।
उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के मिडिया प्रभारी पारसमल छाजेड़ ने बताया कि आज ग्रुप के सदस्यों ने क्रमशः महावीर डांगी, अशोक कुमार औरा, जवाहरलाल श्रीमाल,रमेश चंद्र पटवारी, पारसमल औरा, राजकुमार पिपाडा, विनोद श्री श्रीमाल, मास्टर धर्मवीर सिंह श्रीमाल एवं धैर्यवीर श्रीमाल ने गौशाला में पौधे लगाते हुए हरियाली अमावस्या मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *