- पश्चिम प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के सदस्यों का नगर आगमन पर किया स्वागत
- समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा


बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। समाज की प्रतिभाओं को अच्छी शिक्षा दिलाकर हमें उनका हौसला बढ़ाना है। इसके लिए हम कोई ऐसी कार्ययोजना बनाएंगे कि समाज का कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी हम ध्यान देंगे। बच्चों को हम अच्छे संस्कार देकर समाज की गतिविधियों से जोड़े। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। शादी ब्याह पर होने वाले अनावश्यक खर्चों पर हमें रोक लगाना है। महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन जरूरी है।
उक्त बाते पश्चिमी प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय झंवर ने यहां अपनी नियुक्ति के बाद प्रथम नगर आगमन पर माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मौजूद प्रादेशिक पदाधिकारियों एवं समाजजनों के समक्ष व्यक्त किए। सम्मान समारोह के पहले प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का नगर आगमन पर समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय झवर, सचिव मधुसूदन भल्लिका, कोषाध्यक्ष दिलीप लोया , सगठन मंत्री रूपेश भूतड़ा , अंचल सयुक्त मंत्री मनोहर तोषनीवाल , अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा सदस्य राजेंद्र मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष गोपाल राठी, महामंत्री विजय असावा ,प्रदेश सदस्य आशीष डागा, जिला सयुक्त मंत्री अजय सोडाणी, कार्यकारी सदस्य रमेश अजमेरा, उमेश लड्डा, गोविंद अजमेरा, गोपाल तोषनीवाल का नगर आगमन पर समाज बंधुओं द्वारा तिलक ,माला, दुपट्टे से स्वागत किया गया। ।प्रदेश पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी के साथ शिक्षा, स्वास्थ, विवाह शादी संबंधी समसामयिक विषयों पर विशेष चर्चा की। महासभा और प्रदेश सभा द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज के महामंत्री दिनेश लड्ढा ,पूर्व अध्यक्ष जगदीश अजमेरा, मांगीलाल अजमेरा,महेश सोडाणी ,सुरेश अजमेरा, आशीष अजमेरा, अनिल अजमेरा, मुकेश सोडाणी, कृष्णगोपाल तोषनीवाल, आदि समाजजन उपस्थित थे ।संचालन मनोहर तोषनीवाल ने किया आभार समाज अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा ने माना।उक्त जानकारी महामंत्री दिनेश लड्डा ने दी।