
रतलाम। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा रतलाम जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जी जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री अभिजीत जोशी उपस्थित थे।
उपस्थित पदाधिकारी एवं पत्रकार
श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक के.सी. यादव, उज्जैन, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष ललित चोपड़ा, रतलाम जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनगरा, उपाध्यक्ष डी.एस. खींची, संभागीय संगठन सचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी जफर खान, जगदीश उपाध्याय, लक्ष्मण पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार भेरूलाल टांक शामिल थे।
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि श्री शरद जी जोशी निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकार थे एवं पत्रकारिता जगत में दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा।