गोसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : गोशरणानंद सरस्वती

वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने चातुर्मास कथा में संत श्री का शाल-श्रीफल से किया सम्मान, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी

रतलाम 20 अगस्त । त्रिवेणी स्थित मानस भवन में गो क्रांतिकारी संत गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज के चतुर्मास प्रवास के अंतर्गत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान गुरुवार को वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा संतश्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला के नेतृत्व में बाबूलाल सिसोदिया, तरुण पाटीदार, झिंगालाला पाटीदार, कैलाश शर्मा, धीरज पांडे, रमेश शुक्ला, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, ताराबाई सांखला, अंगूर वाला पाटीदार सहित बड़ी संख्या में गोभक्तों ने संतश्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं गोभक्तों ने संत गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। संतश्री वर्तमान में नवनिर्माणाधीन गो चिकित्सालय मां कामधेनु शक्तिपीठ, सुजालपुर धाम से जुड़े गोसेवा के कार्यों को लेकर भी जनजागरण कर रहे हैं।
चतुर्मास कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वाघेला गोसेवा जीव दया समिति की ओर से कथा में पधारे सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण भी किया गया। समिति पदाधिकारियों ने गोसेवा, जीवदया एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *