राजीव गांधी की जन्म जयंती पर शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाया सद्भावना दिवस

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दिलाई एकता, भाईचारे और सद्भावना की शपथ; दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

रतलाम, 20 अगस्त । शहर सराय स्थित नित्यानंद मार्केट के कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, सद्भावना और भाईचारे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन उनके विचारों और आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को एकता, भाईचारे एवं सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके कार्यों एवं योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में महेंद्र कटारिया, वहीद शेरानी, राजीव रावत, विजय उपाध्याय, जोएब आरिफ, हितेश पेमाल, ईक्का बेलुत, सुजीत उपाध्याय, रवि वर्मा, रमेश पोरवाल, हसमतुल्लाह, डॉ. मुस्तफा महूवाला, राधा प्रजापत, राजश्री मेहना, वीरपाल सिंह राठौर, राजू जलवानी, आर्यन रवान, एस.आर. बैरागी, अकरम फारूकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत पड्या ने किया तथा आभार कमरुद्दीन कछवाया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *