शिविर 1270 से अधिक स्कूली बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण, 400 को दिए चश्मे के नंबर

जावरा (अभय सुराणा) । लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय की टीम ने जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से ‘शालेय नेत्र परीक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिवसीय विशेष नेत्र परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया।
लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. संदीप रांका एवं नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष ला. सुधीर जैन के कुशल प्रबंधन में यह अभियान चलाया गया। पांच दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न केंद्रों पर कुल 1270 से अधिक स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से दृष्टि दोष पाए जाने पर लगभग 400 बच्चों को चश्मे के नंबर वितरित किए गए।
शिविरवार परीक्षण की स्थिति
13 अगस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढर 240 बच्चों का नेत्र परीक्षण
14 अगस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा 230 बच्चों का नेत्र परीक्षण,
18 अगस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुखेड़ा 250 बच्चों का नेत्र परीक्षण,
19 अगस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माताजी बडायला 280 बच्चों का नेत्र परीक्षण,
20 अगस्त कालूखेड़ा केंद्र 270 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया
इस अभियान में लायन्स नेत्र चिकित्सालय के ऑप्टोमेट्रिस्ट दिनेश नागदा, पूरण सिंह, सरकारी अस्पताल में कार्यरत आपट्रोमेटिक्स अनूप जोशी एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान कीं।