23-24 अगस्त को महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी, जैन दिवाकर विचार मंच को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने पर होगा मंथन

राष्ट्र संत डॉ. कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में देश की प्रख्यात हस्तियां करेंगी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श

जावरा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि राष्ट्र संत डॉ. कमल मुनि कमलेश के पावन सानिध्य में 23 एवं 24 अगस्त को मैसूर में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी में देश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित एवं विशेषज्ञ हस्तियां भाग लेकर सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श करेंगी। गोष्ठी में भाई कमलानंद जी (पूर्व सचिव, भारत सरकार डॉ. कमल टावरी, पूर्व I.A.S.), डॉ. निरंजन वर्मा (चांसलर, पंचगव्य विद्यापीठ, कांचीपुरम-चेन्नई), आचार्य महेंद्र पाल जी (योग प्रचारक), महेंद्र बजाज जी (मार्केटिंग विशेषज्ञ), सुभाष नालगे (राष्ट्रीय संयोजक, सहकारिता मूवमेंट) तथा डॉ. मित्तल, एडवोकेट (सदस्य, एनिमल वेलफेयर बोर्ड) सहित अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व सहभागिता करेंगे।
अभय सुराणा ने बताया कि राष्ट्र संत डॉ. कमल मुनि कमलेश के मार्गदर्शन में होने वाली यह गोष्ठी केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मंच की आगामी दिशा और कार्ययोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अनुभव और सुझावों के आधार पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर ले जाने तथा इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र संत डॉ. कमल मुनि कमलेश के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में मंच को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के व्यापक अभियानों से जोड़ने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। मैसूर में होने वाली यह विचार गोष्ठी मंच के भविष्य की नई दिशा और व्यापक अंतरराष्ट्रीय विस्तार का आधार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *