रतलाम योग अनुसंधान एवं नेचुरोपैथी सेंटर द्वारा 23 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर

रतलाम योग अनुसंधान एवं नेचुरोपैथी सेंटर द्वारा 23 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर
रतलाम। रतलाम योग अनुसंधान एवं नेचुरोपैथी सेंटर, डोंगरे नगर, रतलाम द्वारा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार, 23 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन के साथ विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में योग एवं प्राणायाम सत्र, नेचुरोपैथी परामर्श, स्वास्थ्य जांच, आहार एवं जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन तथा प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी प्रदान की जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग, संतुलित आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर में Dr. N.K. Vyas, 18 वर्षों के अनुभव के साथ, योग एवं नेचुरोपैथी थेरेपी, दबी हुई नसों तथा जीवनशैली एवं जटिल रोगों से संबंधित स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। Nityendra Acharya, 20 वर्षों के अनुभव के साथ, योग एवं प्राणायाम, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन तथा समग्र स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देंगे। वहीं Mr. Manoj Kher, 10 वर्षों के अनुभव के साथ, Chiropractic, Ayurvedic Neuropathy एवं Bone Setting से संबंधित सेवाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
शिविर में शुगर , बी.पी. , थाइरोइड , PCOD , गर्दन दर्द, कमर दर्द, साइटिका, नसों से संबंधित दर्द, सुन्नपन सहित अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन एवं उपलब्ध प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक नागरिक समय पर पहुंचकर शिविर के लिए समय पूर्व रिजिस्ट्रेशन करवा कर शिविर का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें: 9755506608,9425103391

स्थान: रतलाम योग अनुसंधान एवं नेचुरोपैथी सेंटर, डोंगरे नगर, रतलाम (म.प्र.)
आयोजक: रतलाम योग अनुसंधान एवं नेचुरोपैथी सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *