लगभग 3000 छात्र छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल

जावरा । भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार भारत को जानो जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प के लिये संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शासकीय एवं निजी विद्यालयों में संपर्क किया। जिसके अंतर्गत अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी द्वारा विभिन्न विद्यालयों शासकीय उत्कृष्ठ आदर्श विद्यालय, सेंट पॉल स्कूल, जागृति विद्यालय, जावरा पब्लिक स्कूल आदि में विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों से संपर्क किया। भारत को जानो प्रतियोगिता में लगभग 3000 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसमे चयनित छात्र छात्राओं को जावरा शाखा एवं प्रान्त द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा के पदाधिकारियों द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता में शामिल होने वाले समस्त छात्र छात्राओं को शूभकामनाएँ प्रेषित करता हैं।