सांदीपनी शा. उ. मा. वि. बड़ावदा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, उप समितियां भी बनी

भरत परमार अध्यक्ष,विष्णु पपोड़ियां सर्वानुमति से उपाध्यक्ष बने

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहयोग देना तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास को गति देने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सांदीपनी शाउमावि में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति का शनिवार को विधिवत गठन किया गया। आयोजित बैठक में उपस्थित पालकों एवं शिक्षकों की सर्वसम्मति से भरत परमार को अध्यक्ष तथा श्रीमती विष्णु पपोंडिया को उपाध्यक्ष चुना गया।सचिव प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़ होंगे।

विद्यालय विकास के लिए बनाई गई उपसमितियां….
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के साथ ही विद्यालय के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन भी किया गया। जिसमें भवन निर्माण समिति में पूनमचंद, गोपाल परमार, प्रकाश, नरेंद्र सिंह, श्रीमती माया सोनी एवं श्रीमती नीता शर्मा को सदस्य बनाया गया।इसी प्रकार शैक्षणिक समिति में नीतू योगेश शिरोमणि, धनवन्ती घनश्याम चौहान, बलराम, जाहिदशाह खान, जितेंद्र बग्गड़ एवं महावीर दास को सदस्य बनाया गया।
इसके अतिरिक्त शेष पालक एवं शिक्षक समिति के सदस्य के रूप में विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों से जुड़े विषयों में सहयोग प्रदान करेंगे।
बैठक में भैरूलाल, रणजीत, मुमताज खां, श्रीमती सुनीता संजय लक्षकार, पदमा कुंवर लाल सिंह, गोपाल कुंवर उमेन्द्र सिंह, शानू बी,आशिक हुसैन, साजेदा बी मुसा अली, पीर कुंवर धन्नालाल, सरदार सिंह, ईश्वर, मुन्नालाल चौहान, गोपाल वर्मा सहित अन्य पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।समिति के गठन के अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मौजूद सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। अध्यक्ष परमार ने कहा कि सभी सदस्यों एवं शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय के विकास एवं समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *