अध्यक्ष श्री पोरवाल एवं उपाध्यक्ष श्री काकानी सहित संचालक मंडल सदस्यगण ने कार्यक्रम में सहभागिता कर श्री व्यास को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं

रतलाम, 25 अगस्त । रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य श्री धीरज व्यास का जन्मदिवस आज सायंकाल प्राधिकरण कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, संचालक मंडल के सदस्य गण श्री राजेंद्र सिंह गोयल एवं श्री राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम में सहभागिता कर श्री व्यास को जन्मदिवस की बधाई के साथ दीर्घायु,स्वस्थ, निरंतर उन्नतिशील तथा सक्रिय जीवनकाल हेतु शुभकामनाएं दीं । प्राधिकरण के द्वितीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्यद्वय श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर ने पारिवारिक व्यस्तता के चलते उन्हें दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं दीं ।
पार्टीजनों ने श्री व्यास का साफा बांधकर पुष्प हारों से सम्मान किया एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी, वहीं प्राधिकरण अधिकारी- कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर श्री व्यास को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान कीं । इस अवसर पर बधाईकर्ताओं में पूर्व पार्षद श्री गोपाल सोलंकी एवं पार्टी कार्यकर्तागण सर्वश्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, मनोहर सिंह चौहान,अजय उपाध्याय, नरेंद्र सिंह चौहान, भारत सिंह सोलंकी जोगेंद्र सिंह सिसोदिया भी सम्मिलित थे ।