

रतलाम। जश्ने ईद मिलादुन्नबी, नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर सैयद शौकत अली फ्यूचर फाउंडेशन एवं सैयद परिवार, रहमत नगर जावरा रोड, रतलाम की जानिब से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के सभी धर्मों एवं समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 133 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान शिविर में शहर के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें रेडक्रॉस सोसाइटी के एडवोकेट सुनील पारिख साहब, संजय शर्मा जी, रवि पाटीदार जी, किशोर जी जोशी साहब, संजय मेहता जी, अनाज मंडी व्यापारी पवन दवे साहब, दीपेश मूंदड़ा एवं अन्य व्यापारीगण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता जुबिन जैन, सूरज जाट, अमित नीमा, अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी साहब, इमरान सर, फैयाज मसूरी साहब, शहीद अंसारी साहब, यूसुफ खान गद्दी साहब, इमरान खोकर साहब, वसीम अली साहब, एडवोकेट जुबैर बरकाती साहब, इलियास रहमानी साहब, अमजद मेव साहब सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसी क्रम में हसनैन मस्जिद रहमत नगर कमेटी की ओर से इस्तियाक अहमद साहब तथा नौजवान कमेटी की ओर से मोहसिन खान एडवोकेट, अजहर खान, महफूज खान एवं सलीम मेव सहित युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान शिविर में सैयद परिवार की ओर से सैयद मुख्तियार अली साहब, सैयद असगर अली, सैयद इम्तियाज अली साहब, सय्यद खुर्शीद अली सैयद सदाकत अली साहब, सैयद रिजवान अली साहब, सैयद रहमान अली साहब, सैयद सैफी अली, सैयद जाका अली, सैयद आवेश अली, सैयद कादिर अली एवं सैयद मोईन अली सय्यद मुर्शीद अली सय्यद शोहेब अली सय्यद अतीफ अली सहित परिवार के सदस्यों ने उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका किसी धर्म या जाति से संबंध नहीं, बल्कि यह मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा एक साथ रक्तदान करना रतलाम की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की खूबसूरत मिसाल है।
अंत में सैयद शौकत अली फ्यूचर फाउंडेशन एवं सैयद परिवार की ओर से रक्तदाताओं, अतिथियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, युवाओं, रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।