गोरखपुर कैंट स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण दो ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 26 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें उत्‍तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर कैंट स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण प्रभावित होगीं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
(1) 01 एवं 02 सितंबर 2026 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस, भटनी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भटनी– गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
(2) 02 एवं 03 सितंबर 2026 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस, भटनी रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर – भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *