बीना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 26 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें पश्चिम मध्‍य रेलवे के बीना स्टेशन पर ब्‍लॉक के कारण प्रभावित होगीं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

1.01, 03, 06, 08, 10 एवं 13 अक्टूबर 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर–हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी– रुठियाई –गुना – महादेवखेड़ी – बीना मालखेड़ी चलेगी।

  1. 01, 03, 05,08, 10 एवं 12 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा- इंदौर एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग वाया बीना मालखेड़ी –महादेवखेड़ी –गुना– रुठियाई – मक्सी चलेगी।
  2. 14 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद–कोलकाता एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी– रुठियाई –गुना – महादेवखेड़ी – बीना मालखेड़ी चलेगी।
  3. 10 अक्टूबर 2026 को कोलकाता से चलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता–अहमदाबाद एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग वाया बीना मालखेड़ी –महादेवखेड़ी –गुना– रुठियाई – मक्सी चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *