
रतलाम। भगवान झूलेलाल देव के 26वें वंशज सूर्यवंशी 1008 परम पूज्य ठाकुर श्री साईं मनीष लाल साहिब जी (साईं भरूचवारा) के सानिध्य में आयोजित 40 दिवसीय पूज्य चालीहा महोत्सव का भव्य समापन हुआ।
सिंधी समाज के सिंधु सेना श्री लाल साईं चालीहा महोत्सव समिति के तत्वाधान में कालिका माता मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री झूलेलाल जी के मंदिर में 16 जुलाई से आयोजित 40 दिवसीय चालीहा महोत्सव का भव्य समापन 25 अगस्त 2026 को हुआ। समापन समारोह में 15 बहिराणा साहिब एक साथ बनाए गए तथा एक साथ 15 ज्योत साहिब को जल में प्रवाहित की गई। 40 दिवसीय समारोह में प्रतिदिन पूज्य अमर ग्रंथ कथा का वाचन किया गया जिसका भोग साहिब 24-08-2026 को लगाया गया।
प्रतिदिन बहिराणा साहिब बनाया गया प्रतिदिन ज्योत प्रवाहित की गई। महोत्सव में 40 दिन तक सभी सेवादारों ने अपना तन मन धन से भरपूर सहयोग किया। समापन अवसर पर सिंधु सेना श्री लाल साईं चालीहा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया साथ ही सभी सेवादारों का समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति ने सभी समाज जनों सभी संस्थाओं के एवं संपूर्ण सिंधी समाज के सहभागिता से इस कार्यक्रम को भव्यता एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।