

रतलाम। सागोद रोड स्थित खेडापति हनुमान मंदिर परिसर में संत निवास निर्माण हेतु आज विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया। यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
आगामी समय में यहां एक सुंदर एवं आध्यात्मिक संत निवास का निर्माण किया जाएगा, जिसमें देशभर से आने वाले संत-महात्माओं के ठहरने की उत्तम व्यवस्था रहेगी। संतों की सेवा के लिए भोजन प्रसादी हेतु विशेष रसोई तथा शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि संतों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भूमिपूजन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव नरेंद्र गिरि जी महाराज,संत गोकर्ण गिरी जी महाराज, महन्त योगी नाथ जी ,खेड़ापति हनुमान मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य रामचंद्र जी धाकड़ नागर साहब जी बसंत धाकड़ गोवर्धन जी धाकड़ चेतन जी सोनी,पार्षद विशाल जी शर्मा अनीता जी कटारा , पंचमुखी हनुमान मंदिर पुजारी पं.आशीष व्यास , कान्हा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।