रतलाम 29 अगस्त । नव नियुक्त एल्डरमेन (मनोनित पार्षद) मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, श्रीमती पुजा बोहरा, दिनेश मिश्रा (राकेश मिश्रा), हेमन्त राहौरी प्रभु नेका, गोपाल शर्मा व नारायण सांकला का शपथ ग्रहण समारोह 31 अगस्त सोमवार को नगर निगम सभागृह में दोपहर 01ः00 बजे आयोजित किया गया है जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया नव नियुक्त एल्डरमेन (मनोनित पार्शद) को शपथ दिलायेंगे।
आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, गणमान्य नागरिक, निगम आयुक्त अनिल भाना सहित जिला प्रशासन तथा निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।