नव वेदी शिलान्यास का दूसरा दिन



झुमरीतिलैया । जैन संत मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज ओर मुनि श्री 108 कौसल्य सागर जी के मंगल आशीर्वाद से झुमरीतिलैया में नव वेदी शिलान्यास का दूसरा दिन विश्व शांति मंत्र शांति धारा आदि कई भव्य कार्यक्रम के साथ। प्रारंभ हुआ। आज प्रातः बड़ा जैन मंदिर,झुमरीतिलैया के मूल वेदी में बिराजमान 1008 पारसनाथ भगवान का भब्य अभिषेक ओर महा शांतिधारा वेदी शिलान्यास के मुख्य पुण्यार्जक भक्तों ने किया ।
अभिषेक पूजन का अर्घ चढ़ा कर मंदिर से 1008 पारसनाथ की अष्ठधातु की प्रतिमा को मस्तक पर रख कर मंगल विहार करते हुवे कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहाँ पांडुकशिला में विराजमान किया गया । कार्यक्रम स्थल पर मंदिर निर्माण के सह संयोजक सुशील सुमित जैन छाबड़ा परिवार ओर ललित-आशीष जैन सेठी टेलेंट ग्रुप के द्वारा प्रथम अभिषेक ओर महा शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ शांतिधारा का महामंत्र गुरु मुख से किया गया सभी भक्तों ने हाथ जोड़कर अपनी अनोमोदना की।
तत्पश्चात याग मंडल विधान का आयोजन किया गया जिसमें 9 परिवारों 1008 श्री पारसनाथ भगवान के वेदी के पुण्याजक -बिनोद-किरण जैन काला कोलकोता,1008 श्री आदिनाथ भगवान के वेदी के पुण्याजक-अनिल-शोभा जैन कासलीवाल 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के पुण्याजक-प्रदीप-प्रेम जैन पांड्या सहस्फनी 1008 श्री पारसनाथ भगवान के वेदी के पुण्याजक-अशोक,अभिषेक जैन पापड़ीवाल चैन्नई, 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के वेदी के पुण्याजक -जय कुमार-त्रिशला जैन गंगवाल 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के वेदी पुण्याजक -सुरेश-प्रेम जैन पांड्या त्रिकाल चौबीसी वेदी के पुण्याजक -सुशील-शशि जैन छाबड़ा नंदीश्वर द्विप वेदी के पुण्याजक मंजू,शैलेश सौरभ जैन लुहाड़िया पंचमेरु वेदी के पुण्याजक-मुन्ना-रीता जैन बाकलीवाल द्वारा विधान मंडप पर अष्ठमंगल स्थापित किया गया। इस बाद विधान पूजन स्थानीय पंडित अभिषेक जी शास्त्री,मुक्तागिरी से आये संजू भैया के द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें पुण्याजक परिवार के साथ समाज के सेकड़ो लोगो ने विधान में 111 अर्घ ओर श्री फल चढ़ाया गया सभी पुनयार्जक परिवार को हल्दी और मेहंदी समाज के द्वारा ओर नव निर्माण कमेटी के द्वारा लगाया गया जिसमें सुबोध-आशा जैन गंगवाल के द्वारा भजनों का कार्यक्रम हुवा जिसमे सभी भक्त ओर महिला समाज भक्ति में डूबते हुवे कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया ।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विरागोदय वर्षायोग समिति के संयोजक ओर सदस्यों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में सेकड़ो लोग शामिल होकर आनंद लिया।हल्दी और मेहंदी शिलान्यास कर्ता 9 परिवार को विशेष रूप से लगाया गया।9 परिवार अपने पूरे रिश्तेदार के साथ नृत्य करते हुवे कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर इस कार्यक्रम में चांद लगाया।संध्या में णमोकार चालीसा ,गुरुदेव की भब्य आरती के साथ दिल्ली से आये सौरभ जैन का मोनो नाटक पर भरत बाहुबली के दीक्षा का कार्यक्रम दिखाया गया।कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी