बैरवा पंचायत रंग कारखाना जवाहर नगर की कार्यकारिणी की बैठक में सभी निर्णय सर्वानुमति से पारित

रतलाम। बैरवा पंचायत रंग कारखाना, जवाहर नगर, रतलाम की कार्यकारिणी की बैठक 30 अगस्त 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन बगीचा, जवाहर नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विनोद रमन ने की।
बैठक में एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से भादवी दूज (बाबा रामदेव महाराज की दूज) पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पंचायत समिति का पंजीयन, पंचायत की सामग्री का सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा पंचायत कार्यालय के लिए आवश्यक सामग्री का क्रय किए जाने संबंधी विषय शामिल रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा रामदेव महाराज की दूज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा रामदेव जी के भजनों की भजन संध्या आयोजित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति को कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर आयोजन तथा स्नेह भोज तक की समस्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसमें ओमप्रकाश जूनवाल, प्रेमसिंह चरावंडे, जगदीश मरमट, रविंद्र रमन, युवराज बैरवा एवं राजेश आकोदिया।
बैठक में पंचायत समिति के पंजीयन कार्य को नियमित रूप से आगे बढ़ाने तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पंजीयन संबंधी कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
बैठक में पंचायत की समस्त सामग्री को एकत्रित कर उसका उचित रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत पंचायत की सामग्री का प्रभार एवं व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी सुधीर नागवत को सौंपी गई। इस कार्य में सहयोग के लिए हितेंद्र आकोदिया को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक में पंचायत कार्यालय के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे रसीद कट्टे, लेटरहेड, जाति प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता को देखते हुए सामग्री क्रय किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभी कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से आवश्यक सामग्री क्रय करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष विनोद रमन, उपाध्यक्ष बंटी मरमट, सचिव प्रेमसिंह चरावंडे, कोषाध्यक्ष मनोज आकोदिया, सदस्य रवीन्द्र कुमार चावंड, राकेश आकोदिया,, भागीरथ आकोदिया, संजय रमन, रविंद्र रमन, संरक्षक मनोहरलाल मरमट एवं अमृतलाल रमन, ओमप्रकाश जूनवाल, युवराज बैरवा, रमेशचंद्र मरमट, सतीश मरमट, नीरज मरमट, जितेंद्र आकोदिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाते हुए पंचायत के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया।