लायंस इंटरनेशनल प्रान्त डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 का अवार्ड समारोह सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा)। लायंस इंटरनेशनल प्रान्त डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के सत्र 2024-25 का अवार्ड समारोह लता मंगेशकर आडिटोरियम इंदौर में सम्पन्न हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में इंटरनेशनल वॉइस प्रेसिडेंट इन्डोर्सी वीं. विजय राजू, इंटरनेशनल डायरेक्टर इन्डोर्सी कुलभूषण मित्तल, गेट एरिया लीडर मनीष शाह, एलसीआईएफ वॉइस लीडर अनिल नाहर, मल्टीपल चेयरपर्सन प्रवीण वशिष्ठ, मल्टीपल सचिव अनिल खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, वॉइस गवर्नर राम जाट व डॉ. राजेन्द्र सोडानी, पूर्व गवर्नर जवाहर बिहाणी, शरद मेहता, रणवीरसिंह चावला, राजेन्द्र गर्ग, डॉ. आई. एल. मुंदडा, अतुल मित्तल उपस्थित थे, आयोजन की अध्यक्षता सत्र 24-25 गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल ने की, इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के 55 वर्षो के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए लायंस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका ने बताया की लायंस इंटरनेशनल द्वारा उत्कृष्ट सेवा व नेतृत्व के लिए दिए जाने वाला अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान इंटरनेशनल प्रेसिडेंट अवार्ड से लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष व लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा के पूर्व चेयरमेन लायन अनिल धारीवाल को प्रदान किया गया, अनिल धारीवाल को सत्र 2024-25 में प्रान्त डिस्ट्रिक्ट केबिनेट में जीएमटी कॉर्डिंनेटर रहते हुए उनके प्रयासों से सदस्यता वृद्धि में डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 मल्टीपल स्तर पर प्रथम व भारत में तृतीय स्थान पर रहा, यह प्रतिष्ठित सम्मान लायंस क्लब जावरा के 55 वर्षो में पहली बार प्राप्त हुआ है।
लायंस इंटरनेशनल से आज तक विभिन्न अवार्ड व सम्मान लायंस क्लब जावरा को प्राप्त हुए है उसी कड़ी में इतना बड़ा सम्मान प्राप्त होना क्लब के लिए गर्व का क्षण है, इस अवसर पर सत्र 24-25 के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय को डिस्ट्रिक्ट के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड व सचिव यश जैन व कोषाध्यक्ष संजय गोधा को भी सम्मानित किया गया, उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चोरडिया, लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन प्रदीप शर्मा, पूर्वांध्यक्ष सजी वर्गीस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *