श्रमणसंघीय सलाहकार श्री जीवनमुनिजी मसा की पुण्यतिथि पर हुई गुणानुवाद सभा

  • श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा ले कहा-सिद्धांतप्रिय थे जीवनमुनिजी
  • गुरूभक्तों ने एकासन तप कर दी श्रद्धांजलि

रतलाम 31अगस्त। श्रमणसंघीय सलाहकार श्री जीवनमुनिजी मसा की पुण्यतिथि सोमवार को एकासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर 150 से अधिक श्रावक-श्राविकाआंे ने एकासन तप कर श्रद्धांजलि दी। मोहन टाकीज स्थित श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में हुई गुणानुवाद सभा में मालव केसरी पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य, रत्नपुरी के रत्न, श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय ने जीवनमुनिजी को सिद्धांतप्रिय बताया।
प्रवर्तकश्री ने जीवनमुनिजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आज सबके सामने प्रवचन में जो बोल पा रहे है, वह जीवनमुनिजी का ही उपकार है। वे साधनामय जीवन जीने पर जोर देतेे थे और सदैव अनुभव का ज्ञान दिया। जीवनमुनिजी के साथ 19 वर्षों तक समय व्यतीत किया। वे कई संतों की सेवा में रहे और अपने गुरू का पूरा ध्यान रखते थे। कोई बेटा भी इतनी सेवा नहीं करता, जितनी उन्होने अपने गुरू की सेवा की। गुरू कृपा भी उनपर इतनी रही कि गुरूदेव कई काम उन्हें सौंप देते थे। उनका जीवन बहुत ही सुन्दर रहा।
प्रवर्तकश्री ने कहा कि संयम मार्ग पर वही आता है, जो सबसे पहले पाप को याद करता है। सामायिक संयम साधना का छोटा रूप है। जिस जीव की पाप से मुक्त होने की इच्छा होती है, वही सामायिक मंे प्रवेश करता है। सामायिक आने पर कभी पापों से मुक्त होने का, तो कभी कर्म निर्झरा करने का मन करता है। सामायिक की साधना के बाद संयम का मार्ग खुलता है, इसलिए अधिक से अधिक सामायिक साधना करे। उन्होंने जीवनमुनिजी से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
आरंभ में उपप्रर्वतनी, महासती, प्रवचन प्रभाविका श्री सुमनप्रभाजी मसा ने जीवनमुनिजी का गुणानुवाद किया। उनके साथ ठाणा-8, महासती श्री चंदनबालाजी मसा एवं सेवाभावी श्री कल्पनाजी मसा, एवं श्री दर्शनमुनिजी मसा मंचासीन रहे। प्रवचन के दौरान श्री धर्मदास जैन श्री संघ सदस्यगण, श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल एवं श्री सौभाग्य प्रकाश बालक-बालिका मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालन आयुष गंग द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *