पाँच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित

रतलाम, 31 अगस्त। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-

  1. ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन–इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल को 28 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
  2. ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 20 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09066 छपरा–सूरत साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 21 अक्टूबर से 18 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
  3. ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं–प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
  4. ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर–मऊ साप्ताहिक स्पेशल को 28 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09196 मऊ–प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
  5. ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

उपरोक्‍त स्‍पेशल ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, कोच कंपोजिशन, ठहराव, मार्ग आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन विस्‍तारित अवधि में भी पूर्वानुसार ही जारी रहेगा। ट्रेन संख्या 09309, 09065, 09119, 09195, तथा 09451, के विस्तारित फेरों की बुकिंग 01.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *