
रतलाम। अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष पूर्व जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सुनील जैन का जवाहर नगर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ । पुत्र पद्मेश जैन पुत्री पुलकित जैन तहसीलदार एडवोकेट श्रेयांश जैन ने मुखाग्नि दी।
शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, न्यायाधीश निर्मल मंडारिया, आर डी ए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी,प्रमोद गुगलिया, निमिष व्यास, जावरा अभिभाषक संघ से श्री वरुण श्रोत्रिय, लायंस क्लब से गोपाल जोशी, दिगंबर जैन समाज से मांगीलाल जैन, मणिलाल जैन, सतीश पुरोहित, संजय गुनावत, दिनेश शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों का स्मरण किया ।
अंतिम संस्कार में वरिष्ठ अभिभाषक निर्मल कटारिया, सुभाष उपाध्याय वी ए कटकानी, सुनील पारीख, कमलेश पालीवाल, पंकज बिलाला, मीनू माथुर, महेश व्यास, यशवंत यादव, राजेश जोशी, कांतिलाल छाजेड़, संदीप व्यास, दिनेश कुमार, स्नेहा सचदेवा ,विक्रम सिंह सिसोदिया, नीरज सुरोलिया, प्रशांत व्यास आदि उपस्थित थे।