श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर मनाया जाएगा बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

जावरा (अभय सुराणा) शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर आगमी 4 सितम्बर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ उपलक्ष्य पर बड़े ही धूमधाम से बल गोपाल श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः काल से ही कान्हा जी अभिषेक के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ होगा। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड पारायण के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि 12 बजे मटकी फोड़, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा के साथ बाल गोपाल कान्हा के जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्म उत्सव पश्चात कान्हा जी की महाआरती की जाएगी एवं बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा। शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति श्री कृष्ण जन्मोत्सव ने पधारने का आह्वाहन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *