
रतलाम । नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया । डॉ वर्मा के पति तपन खंडेलवाल, केंद्रीय सचिवालय (PMO)में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर कार्यरत हे ,उनकी धर्मपत्नी डॉ. चंद्रा वर्मा को उनके उल्लेखनीय अकादमिक, शोध एवं सामाजिक कार्यों के लिए हाल ही में एक्सीलेंस अवॉर्ड (Excellence Award) से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवॉर्ड राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) गोविंद पारिक के मुख्य अतिथि के रूप जयपुर में प्रदान किया गया। यह सम्मान डॉ. चंद्रा वर्मा के शिक्षा, शोध एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और योगदान की सराहना एवं मान्यता का प्रतीक है।
डॉ. चंद्रा वर्मा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने MA, M.Phil. एवं PhD in Public Administration जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएँ प्राप्त की हैं तथा महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के क्षेत्र में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के अंतर्गत भी शोध कार्य किया है।
उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं शैक्षणिक मंचों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। महिला सशक्तिकरण, पुलिस सुधार, महिलाओं की सुरक्षा तथा पुलिस एवं समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय उनके शोध एवं अकादमिक कार्यों के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं।
उनके निरंतर शोध, शिक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके समर्पण, प्रतिभा एवं अकादमिक उपलब्धियों को नई पहचान प्रदान करता है और उन्हें भविष्य में भी शिक्षा, शोध एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. चंद्रा वर्मा को इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हे ।