जीव दया की बड़ी जीत: जामनगर से नांदणी मठ लौटी हथिनी माधुरी, इंदौर के मयंक जैन का हुआ नागरिक अभिनंदन

कोल्हापुर (राजेश जैन दद्दू) । गुजरात के जामनगर (वंतारा) से हथिनी माधुरी को महाराष्ट्र स्थित नांदणी मठ वापस लाने के सफल प्रयासों के बाद रविवार को मठ परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस पूरे अभियान में प्रमुख योगदान देने वाले इंदौर निवासी मयंक जैन के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान नांदणी मठ के पीठाधीश पूज्य स्वस्ति श्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी ने मयंक जैन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीव दया और जनभावनाओं के संरक्षण के लिए किया गया यह प्रयास अनुकरणीय है।
अपने संबोधन में मयंक जैन ने इस उपलब्धि को संपूर्ण समाज की संवेदनाओं और प्राणी मात्र के प्रति करुणा की जीत बताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजू शेट्टी, MLA राहुल आवड़े, दक्षिण भारत जैन सभा के अध्यक्ष भालचन्द्र पाटिल, अजित कुमार भंडे, सागर संभुष्टे, बिपिन मानगावे, किरण भगाटे और रोहित कुंभोजे, सुदीप जैन मेरठ समेत समाज के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे।
धर्म प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने मयंक जैन को बधाई देते हुए कहा पूरे भारत का जैन समाज हर समस्या में एक है और अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने तीर्थों की रक्षा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *