
रतलाम,14 सितंबर। कस्तूरबा नगर जिनालय में भगवान नेमिनाथ मंदिर में पर्व पर्यूषण की धूम रहती हैं। अमित कोठारी ने बताया कि मंदिर में सुबह से प्रभु दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहता है। रात में भगवान नमीनाथ की आरती का लाभ राजेशजी वोरा और मंगलदीप का लाभ डा अंतिमा जैन ने लिया।
आरती के पश्चात स्तवन बेस्ड म्यूजिकल चेयर रेस खेली गई।जिसमें श्रीमती आरती वोहरा प्रथम,कनकमल जैन द्वितीय दिलीप जैन तृतीय रीना कोठ।री चतुर्थे ,कैलाश सेठिया पंचम रहे। कार्यक्रम प्रायोजक बाबूलालजी ,जितेन्द्रजी सियाल रहे।इस दौरान राजेंद्र कोठारी,सुरेश सियार, संदीप भंडारी, नितिन नांदेचा,,सौरभ कोठारी,अभिनव जैन,दिलीपजैन,अमित तलेरा,आदि कोठारी, कल्पना जैन, सरोज कांसवा, शीला कोठारी,अनीता मारू,कोनिका जैन,उपस्थित रहे। संचालन अमित कोठारी ने किया