उत्राण–लालकुआँ के मध्‍य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रतलाम 02 नवंबर । दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उत्राण–लालकुआँ स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09129/09130 उत्राण–लालकुआँ साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09129 उत्राण–लालकुआँ साप्ताहिक स्पेशल 05 एवं 12 नवंबर 2026 को प्रत्येक गुरुवार को उत्राण से 15.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के दाहोद (20.18/20.20), रतलाम(22.25/22.35 गुरुवार) एवं नागदा (23.38/23.40 गुरुवार) होते हुये अगले दिन 16.10 बजे लालकुआँ पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09130 लालकुआँ – उत्राण साप्ताहिक स्पेशल 06 एवं 13 नवंबर, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआँ से 22.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के नागदा (14.55/14.57), रतलाम(15.30/15.40 शनिवार) एवं दाहोद(17.05/17.07) होते हुये अगले दिन 22.15 बजे उत्राण पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच,वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर , मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली, बरेली सिटी, इज्जत नगर, बहेड़ी, तथा किच्छा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में एसी- 2 टियर, एसी- 3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *