बसंतीलाल चौहान के नेत्रदान से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद परिजनों की सहमति से नेत्रदान, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया

रतलाम । ओसवाल नगर निवासी बसंतीलाल चौहान के आकस्मिक निधन के पश्चात परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनके नेत्रदान की सहमति प्रदान की। नेत्रम संस्था के गोपाल राठौड़ पतरा वाला , राजेन्द्र चौहान की प्रेरणा से पुत्र राजेश ,मुकेश, संजय चौहान ने नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी। परिवार के इस निर्णय से नंदकिशोर श्रोत्रिय की स्मृति को समाजसेवा और मानव कल्याण से जोड़ा गया।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास, बड़नगर के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल तत्काल बड़नगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस अवसर पर , हेमन्त मूणत, गोपाल राठौड़ पतरा वाला, शुशील मीनू माथुर, शिवम माथुर सहित,परिजन एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे।
परिजनों द्वारा लिए गए इस निर्णय से समाज में “नेत्रदान महादान” के संदेश को बल मिला है। दिवंगत नंदकिशोर श्रोत्रिय की आँखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बनेंगी और उनका यह मानवीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *