
जावरा (अभय सुराणा) । लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में विधि-विधानपूर्वक श्री गणेश जी की स्थापना की गई। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम मंदिर स्थापना के मुख्य लाभार्थी परिवार ‘एस.आर. ग्रुप’ के एमडी रोनक सुनील कोठारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पंडित अमित शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक महाआरती की।
प्रमुख उपस्थितियां:
लायन्स क्लब पदाधिकारी: अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. गुरु संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरड़िया लायन्स नैत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पूर्वाध्यक्ष द्वय ला. एच.एस. राठौड़, ला. अनिल धारीवाल, ला. सजी वर्गीस के साथ ला. सुनील राठौड़ एवं नेत्र चिकित्सालय प्रबंधक जे.पी. श्रीवास्तव के साथ आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कॉलोनीवासी और भक्तगण शामिल हुए। महाआरती के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।