श्रीमाली ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा सामूहिक हरतालिका तीज उद्यापन संपन्न, बड़ी संख्या में उमड़े समाजजन

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति, रतलाम के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा समाज की महिलाओं का सामूहिक हरतालिका तीज उद्यापन श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह उद्यापन समाजजन श्रीमती संगीता चंद्र प्रकाश व्यास (पैलेस रोड), नीमा धीरेंद्र व्यास, श्रीमती शशि सुरेंद्र व्यास, श्रीमती संतोष अरुण दवे (जोधपुर), श्रीमती सीमा राजेश व्यास, श्रीमती प्रीति ऋषभ व्यास, श्रीमती खुशी यश व्यास, श्रीमती रंजना मुकेश शर्मा (इंदौर), श्रीमती निधि मितेश शर्मा (इंदौर) एवं श्रीमती वीणा मधुसूदन शर्मा (इंदौर) द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया। समस्त धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन विधान आचार्य पंडित ब्रजभूषण पंड्या द्वारा विधि-विधान से पूर्ण करवाए गए।
इस मांगलिक अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, सचिव श्रीमती हंसा व्यास, समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति व्यास, कोषाध्यक्ष महेश ओझा समिति सदस्य श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी, श्रीमती पुष्पा व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी एवं रौनक व्यास, ऋषिकेश शर्मा, विवेक शर्मा, प्रशांत व्यास, मानस व्यास, आनंद व्यास, श्रीमती अनीता व्यास, कोकिला ओझा, भावना व्यास, प्रिया व्यास, अर्चना जोशी, रेखा शर्मा, शालू व्यास, मुस्कान, रेखा दवे, अलका व्यास, भारती त्रिवेदी, शेफाली ओझा, पराग दवे , शकुंतला व्यास, सुनीता व्यास, संजय वोहरा, अविनाश व्यास, गगन ओझा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *